पंजाब: भारतीय जनता पार्टी तिरंगे पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, तिरंगा हर भारतीय का है: वड़िंग

मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेकने के बाद, उन्होंने यात्रा की शुरुआत की और इसमें हजारों पार्टी वर्कर शामिल हुए। यात्रा ने करीब 12 किलोमीटर का सफर तय किया। वड़िंग ने कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता...

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2022। पंजाब कांग्रेस ने आज मोहाली से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि किसी के पास राष्ट्रीय तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों को मनाने का विशेषाधिकार नहीं है। यह हर भारतीयों का अधिकार है। मोहाली में तिरंगा यात्रा की शुरुआत से पहले पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय का है और हम हर दिल में तिरंगा पर विश्वास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति करने की कोशिश कर रही है, जैसे कि उसका राष्ट्रवाद पर विशेषाधिकार है।

tiranga yatra

मोहाली में गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेकने के बाद, उन्होंने यात्रा की शुरुआत की और इसमें हजारों पार्टी वर्कर शामिल हुए। यात्रा ने करीब 12 किलोमीटर का सफर तय किया। वड़िंग ने कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 75 किलोमीटर लंबी यह यात्रा राज्य भर में आयोजित की जा रही है, जिसे हर जिले में पार्टी के अलग-अलग नेताओं द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी के मध्य यह जागरूकता पैदा करना है कि किस प्रकार देश ने स्वतंत्रता हासिल की और इसे प्राप्त करने के लिए कितने बलिदान दिए गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और उनके भाई की कांग्रेस में वापसी की संभावना को सिरे से खारिज किया, जो भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही उन सभी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं, जिन्होंने मुश्किल घड़ी में उसे धोखा दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर वर्कर और पदाधिकारी कांग्रेस के साथ है और सिद्धू परिवार भाजपा में अकेला व निराश महसूस कर रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा डॉ राज बहादुर का इस्तीफा मंजूर किए जाने की भी आलोचना की।

राजा वड़िंग ने कहा कि वाइस चांसलर से माफी मांगने के उलट सरकार ने मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा की हरकत का समर्थन किया है। इससे पंजाब में मेडिकल भाईचारे का मनोबल गिरेगा। आप मोहल्ला क्लीनिक खोलने का दावा कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर कहां से लाओगे। उन्हें जिक्र किया है कि किस प्रकार आप के शासन में डॉक्टर अपनी नौकरियां छोड़ रहे हैं। इस दौरान वड़िंग के साथ वरिष्ठ पार्टी नेताओं में पंजाब युवा कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों और महासचिव प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू भी मौजूद रहे। यात्रा मार्ग के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगे पकड़े यात्रा में शामिल हुए। आपको बता दें कि 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा संपूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने साधा निशाना, पूछे ये सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+