'आसमानी आफ़त' से पंजाब में गरमाई सियासत, राजा वड़िंग ने बढ़ाई मान सरकार की मुश्किलें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज बाढ़ से जो इलाके प्रभावित हैं उसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ज़िम्मेदार है ।

चंडीगढ़, 18 जुलाई 2022। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए वादों अमलीजामा पहनाने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है। इसके बावजूद कई मुद्दों पर विपक्ष मान सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विशाना साधा है। राजा वड़िंग ने कहा कि मुक्तसर-गिद्दड़बाहा क्षेत्रों के कई गांवों के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित किसानों से मिले। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बाढ़ को देखते हुए पहले क़दम उठाती तो यह दिन नहीं देखने पड़ते।

mann and warring

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज बाढ़ से जो इलाके प्रभावित हैं उसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ज़िम्मेदार । उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर पहले से कदम उठाए जाते और नालों को समय पर साफ किया होता तो शायद नुकसान से बचा जा सकता। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के चलते आई बाढ़ के कारण किसाने का फसल नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार 35,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा किसानों को दे। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों के दौरान कांग्रेस शासन में यह सभी बचाव कार्य और कदम पहले से उठाए जाते थे व इसके चलते बाढ़ नहीं आई और फसलों का नुकसान नहीं हुआ।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उम्मीद जताते हुए कहा कहा कि उम्मीद जाहिर की कि पंजाब सरकार प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी के निर्देश देगी और किसानों को समय पर मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नुकसान बहुत ज्यादा है और कोई भी फसल दोबारा से नहीं लगाई जा सकती। ऐसे में किसानों को नुकसान न हो, सरकार को समयबद्ध तरीके से बनता मुआवजा देना चाहिए। वड़िंग ने कहा कि इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या का पूर्ण तौर पर व दीर्घकालीन हल निकालने की जरूरत है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान एक प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया था, ताकि इस समस्या का पक्का हल निकाला जा सके और वह उम्मीद करते हैं कि नई सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करेगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब: 1 जुलाई से मिल रही मुफ्त बिजली, 51 लाख घरों को फायदा, CM भगवंत मान बोले- हम जो कहते हैं, वह करते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+