पंजाब: 1 जुलाई से मिल रही मुफ्त बिजली, 51 लाख घरों को फायदा, CM भगवंत मान बोले- हम जो कहते हैं, वह करते हैं
पंजाब: 1 जुलाई से मिल रही मुफ्त बिजली, 51 लाख घरों को फायदा, CM भगवंत मान बोले- हम जो कहते हैं, वह करते हैं
चंडीगढ़, 17 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य में लगभग 51 लाख घरों को मुफ्त बिजली बिल मिलेगा और कहा कि 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा लागू किया गया है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया, ''बिजली गारंटी से संबंधित एक अच्छी खबर पंजाबियों के साथ साझा कर रहा हूं। एक जुलाई से मुफ्त बिजली का वादा लागू हो गया है...जुलाई-अगस्त का बिल सितंबर के पहले हफ्ते में आएगा...। खुशखबरी है कि लगभग 51 लाख घरों का बिजली का बिल जीरो आएगा...हम जो कहते हैं, वह करते हैं।''

आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह 1 जुलाई से हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक था, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल जून में राज्य में प्रति घर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।
केजरीवाल ने राज्य में लंबित बिजली बिलों और चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति को माफ करने का भी वादा किया था। भगवंत मान ने अप्रैल में कहा था कि अगर दो महीने में बिजली की खपत 600 यूनिट से अधिक हो जाती है, तो उपभोक्ता को पूरे बिजली के उपयोग के लिए भुगतान करना होगा। लेकिन अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों और स्वतंत्रता सेनानियों से सिर्फ 600 यूनिट से अधिक के लिए शुल्क लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications