अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, मंदिर की 'सेवा' में हुए शामिल

कांग्रेस सांसद सोमवार (02 अक्टूबर) को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इसके बाद वे मंदिर की सेवा में भी शामिल हुए। राहुल गांधी सुबह 10 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे। यहां से वे सीधे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे।

हरिमंदिर साहिब में राहुल गांधी की सेवा करते हुए शूट किया गया एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मंदिर साहिब में बर्तनों को साफ करके सेवा में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

Rahul Gandhi Sewa at Golden Temple

राहुल गांधी के इस निजी दौरे में कोई भी कांग्रेसी नेता उनके आसपास नजर नहीं आएगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी पप्पू ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को रिसीव किया।

एयरपोर्ट से सीधे अमृतसर के हरिमंदिर साहिब पहुंचे राहुल गांधी ने मंदिर में मत्था टेका। मंदिर की सेवा में भी वे शामिल हुए। इस दौरान शूट किया गया एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी मंदिर साहिब में बर्तनों को साफ करके सेवा में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। वहीं शाम की सेवा में भी राहुल गांधी शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से थाली उठाकर उसमें उसमें भोजन परोसा।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर लिखा है कि श्री हरिमंदिर साहिब में राहुल गांधी का दौरा निजी है। ये उनकी एक आध्यामित यात्रा है। ऐसे में राहुल गांधी की निजता सम्मान करना चाहिए। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इसे कांग्रेस नेता को दौरे को व्यक्तिगत ही मानें।

वहीं शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब गए तो उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब भी जाना चाहिए, जिसे उनकी दादी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने टैंक-तोप से उड़ाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वह तभी सिखों का हमदर्द मानेंगे, जब वे अपनी दादी के इस कदम को गलत ठहराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+