कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी की विशाल ट्रैक्टर रैली आज, यह रहेगा रोड शो का मैप

चंडीगढ़। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश किसानों में मोर्चा खोल दिया है। साथ ही विपक्ष भी कृषि कानूनों के खिलाफ मोदी सरकार पर हमलावर है। इस सबके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून पर अपने पैर पीछे खींचने के लिए तैयार नहीं है। तो वहीं, रविवार 4 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के समर्थन में विशाल ट्रैक्टर रैली करने जा रहे हैं। यह रैली पंजाब और हरियाणा में होगी और इस रैली में हजारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

congress leader Rahul Gandhi to start big tractor rally in protest against agricultural law in punjab

कांग्रेस की यह ट्रैक्टर रैली मोगा से शुरू होगी और हरियाणा के रास्ते दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। रैली को लेकर कांग्रेसी और पंजाब का पूरा प्रशासन मैदान में उतर चुका है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश भर में 10 हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर लिखा, 'राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैलियों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है, अब ये चार, पांच, छह अक्टूबर को होंगी। बाकी कार्यक्रम वहीं रहेगा।'

अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और सभी मंत्री और पार्टी विधायक का कहना है कि किसानों के गुस्से और पीड़ा को आवाज देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। जिनकी आजीविका केंद्रीय कानूनों के चलते दांव पर लग गई है। तो वहीं, पंजाब कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर रैलियों को किसान संगठनों का समर्थन किए जाने की उम्मीद है जो तीन दिन के दौरान 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। प्रवक्ता ने कहा था कि रैलियां तीनों दिन सुबह 11 बजे शुरू होगी और इसका आयोजन सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ होगा।

यह रहेगा रोड शो का मैप
4 अक्तूबर: मोगा के निहाल सिंह वाला के बदनी कलां में सुबह 11 बजे एक सार्वजनिक बैठक से रोड शो की शुरुआत होगी। इसके बाद लुधियाना के जगराओं, चकर, लक्खा और माणूके होते हुए रायकोट के जटपुरा में एक जनसभा के साथ ही संपन्न होगा।

5 अक्तूबर: रोड शो की शुरुआत बरनाला चौक, संगरूर में समारोह से होगी। यहां से राहुल जनसभा के लिए भवानीगढ़ तक कार से जाएंगे। फतेहगढ़ छाना और बाहमना में समारोह। पटियाला के समाना की अनाज मंडी में जनसभा में शिरकत करेंगे राहुल गांधी।

6 अक्तूबर : पटियाला के दूधन साधा में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे। फिर पिहोवा सीमा से होते हुए कांग्रेस का रोड शो हरियाणा में प्रवेश करेगा।

कृषि कानून को राष्ट्रपि से भी मिल गई मंजूरी
बता दें कि संसद ने हाल में किसान उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध और कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 और आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किए हैं। इन्हें राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+