चरणजीत सिंह चन्नी को CM बनाए जाने को लेकर BJP का कांग्रेस पर वार, दलित वोट लूटने की है साजिश

चंडीगढ़, सितंबर 20। पंजाब की राजनीति में पिछले कुछ महीनों से हो रही उठापटक आखिरकार चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के साथ थम गई है। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा लेकर चन्नी को सीएम बनाया है। चन्नी पंजाब में कांग्रेस का दलित चेहरा हैं। ऐसे में बीजेपी ने कांग्रेस पर दलित वोट बैंक के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। पंजाब बीजेपी के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि कांग्रेस ने दलित चेहरे को सीएम बनाकर दलित वोट बैंक को लूटने की एक खतरनाक साजिश रची है, जनता को इस साजिश के बारे में जानना होगा।

Punjab BJP in charge

दलित वोट बैंक लूटने की कोशिश में कांग्रेस

दुष्यंत गौतम ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्हें लगता है कि सिर्फ 3-4 महीने के लिए ऐसा सीएम नियुक्त करने से वे दलितों का पूरा वोट बैंक हासिल कर लेंगे, ये सिर्फ दिखावा है कि कांग्रेस पार्टी दलितों के बारे में सोचती है। उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पहले भी ऐसा कर चुकी है। उन्हें दलितों के वोट मिलते हैं, लेकिन वे शासन के लिए अपने नेताओं को रखते हैं। जब दलितों का सम्मान करने की बात आती है, तो उनका अपमान किया जाता है और उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। डॉ बीआर अंबेडकर के मामले में ऐसा ही हुआ था।'

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया। सोमवार को चरणजीत चन्नी ने सीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस दौरान नवजोत सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थे।

सिद्धू, जाखड़ और रंधावा को पछाड़ आगे निकले चन्नी

Recommended Video

      Charanjit Singh Channi: चरणजीत सिंह चन्नी के CM बनने पर क्या बोले Randeep Surjewala | वनइंडिया हिंदी

      आपको बता दें कि रविवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सिद्धू, जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रह थी, लेकिन कैप्टन के सिद्धू को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस हाईकमान ने कहीं ना कहीं किसी और नाम पर विचार किया और तब जाकर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर सहमति बनी। सोमवार को चन्नी ने सीएम पद की शपथ ले ली और इसी के साथ वो पंजाब के पहले दलित सीएम बन गए हैं।

      आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव है और चुनाव से पहले ये सियासी हलचलें बहुत कुछ कह रही है। कैप्टन को लेकर भी अब ये कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस को छोड़ किसी और अन्य पार्टी में जा सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+