पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव समिति का किया गठन, सिद्धू का बढ़ा कद तो वहीं चन्नी का घट गया

नई दिल्ली, दिसंबर 13। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस हाईकमान की तरफ से समिति के गठन की घोषणा की गई। आपको बता दें कि इस चुनाव समिति का अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया गया है। वहीं पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को समिति में दूसरे स्थान पर रखा गया है। चन्नी को सिर्फ समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने पंजाब 28 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है।

Punjab congress

लिस्ट में किस-किस का नाम

पंजाब में कांग्रेस की चुनाव समिति में सिद्धू और चन्नी के अलावा अंबिका सोनी, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंद्र कौर भट्ट, एचएस हंसपास, मोहिंदर सिंह, के एल शर्मा, रामिंद्र सिंह आवला, लाल सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, सुखविंदर सिंह डेनी, पवन गोयल, गुरप्रीत कांगर, बलबीर सिंह सिद्धू, श्याम सुंदर अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, साधू सिंह धर्मासोट, अजैब सिंह भाटी, नवतेज सिंह चीमा, हामिद मसीह, राजकुमार चब्बेवाल, बलबीर रानी सोढी, बरिंद्र ढिलों, अक्षय शर्मा और निर्मल कैरा। इनके अलावा पंजाब में कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और पंजाब कांग्रेस के सभी कैबिनेट मंत्री का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

सिद्धू के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव?

आपको बता दें कि कांग्रेस की इस लिस्ट से साफ है कि आने वाला चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और जो अटकलें लगाई जा रही हैं कि चन्नी पंजाब में कांग्रेस के अगले सीएम भी नहीं होंगे, वो भी संकेत कांग्रेस हाईकमान ने दे दिए हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

कैप्टन के इस्तीफे के बाद सिद्धू बने थे प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि पंजाब में 2 महीने पहले तक जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिला था। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की तनातनी के बीच कैप्टन ने इस्तीफ दे दिया था, जिसके बाद चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि बीच में सिद्धू ने फिर से प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राहुल गांधी के कहने पर सिद्धू ने वो इस्तीफा वापस लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+