पंजाब और हरियाणा को ज़ोरदार झटका, चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल लागू करने के लिए कमेटी गठित
पर हक जताने के लिए पंजाब और हरियाणा में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल को लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।
चंडीगढ़, 5 अप्रैल 2022। चंडीगढ़ पर हक जताने के लिए पंजाब और हरियाणा में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल को लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ के कर्मचारियों में बड़ा हर्ष का माहौल देखने को मिला। वहीं चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ पर चंडीगढ़ वालो का ही क़ब्ज़ा रहेगा है इस पर किसी और का कोई अधिकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विसेज रूल को लागू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसका कई कर्मचारी संगठनों ने समर्थन किया।

सेंट्रल सर्विसेज रूल लागू करने के लिए कमेटी गठित
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि सेंट्रल सर्विसेज रूल लागू करने के लिए कमेटी के गठन से ख़ुशी का माहौल है। चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने इसी ख़ुशी में होली भी मनाई। वहीं कई और एसोसिएशंस ने प्रेस नोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। सेंट्रल सर्विसेज़ लागू होने के फ़ायदे को बताते हुए अरुण सूद ने कहा कि इससे चंडीगढ़ में 23 हज़ार कर्मचारियों को फ़ायदा मिलेगा। वहीं अरुण सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सेंट्रल सर्विस रूल के लागू होने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ओछी राजनीति करते हुए झूठ बोल रहे हैं, क्योंकि 1990 से पहले भी चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल लागू थे।

'चंडीगढ़ के युवाओं को मिलना चाहिए मौक़ा'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि की क्षेत्रफल के हिसाब से चंडीगढ़ में ना ही पंजाब का कोई हिस्सा है और ना ही हरियाणा को कोई हिस्सा है। हम चंडीगढ़ की जनता की तरफ से मांग करते हैं कि चंडीगढ़ सिर्फ़ चंडीगढ़ वासियों के लिए ही रहने दें। चंडीगढ़ में हमारी तीन पीढ़ियां हो चुकी है और हमारे बच्चे अब इतने काबिल हो गए हैं कि वह चंडीगढ़ की बागडोर खुद संभाल सकते हैं। हमारे बच्चों को अब मौका मिलना चाहिए। चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारियों का चंडीगढ़ से कोई लगाव नहीं होता। वह अपनी पूरी टीम के साथ आते हैं जिस वजह से चंडीगढ़ के बच्चों को मौका नहीं मिल पाता है।

चंडीगढ को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए- अरुण सूद
अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ राजनीति के लिए नहीं है, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की मांग है कि पंजाब और हरियाणा की अलग राजधानी हो। चंडीगढ़ की जनता यह भी मांग करती है कि हमारी अपनी विधानसभा होनी चाहिए। चंडीगढ़ देश में अपनी एक पहचान रखता है इसलिए चंडीगढ को राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। अरुण सूद ने बताया कि उन्होंने मेयर सरबजीत कौर को कहा है कि हमारी संवैधानिक संस्था के हाउस में चंडीगढ़ को अपने विधानसभा देने की मांग हो। इसके साथ अरुण सूद ने सेंट्रल सर्विसेज रूल लागू करने के लिए कमेटी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया। इस मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और चंद्रशेखर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की दौड़ के बीच सिद्धू कर रहे शक्ति प्रदर्शन, पार्टी नहीं ले पा रही फ़ैसला












Click it and Unblock the Notifications