पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी ने मंत्रियों को बांटे विभाग, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को मिला गृह मंत्रालय

चंडीगढ़, 27 सितंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने अपने नए मंत्रियों को मंगलवार को विभाग आवंटित कर दिए हैं। सीएम चरणजीत चन्नी ने विजिलेंस, जस्टिस और नागरिक उड्डयन अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर एस रंधावा को गृह मंत्री बनाया गया है। उनके पास कॉऑपरेशन और और जेल मंत्रालय भी रहेगा। दूसरे डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और डिफेंस सर्विस वेल्फेयर दिया गया है। मनप्रीत सिंह बाादल को वित्त मंत्री बनाया गया है।

channi

Recommended Video

    Navjot singh Sidhu Resign | Punjab CM Channi | Amarinder | Top 10 News 28 September | वनइंडिया हिंदी

    इनके अलावा मिनिस्टर ब्रहम मोहिंदा को पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अमरिंदर राजा वारिंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली- को उद्योग और वाणिज्य मंत्री और परगट सिंह उच्च शिक्षा और खेल मंत्री बने हैं।

    विजय इंदर सिंगला पीडब्ल्यूडी मंत्री बने हैं, वो अमरिंदर सिंह की सरकार में भी पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के पास भी पहले ही तरह ग्रामीण विकास एवं पंचायत और पशुपालन विभाग रहेंगे। रजिया सुल्ताना को सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। भारत भूषण खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मंत्री बने हैं।

    डॉ. राजकुमार वेरका को मेडिकल शिक्षा, सामाजिक न्याय, आधिकारिता व अल्पसंख्यक विभाग, रणदीप नाभा को खाद्य प्रसंस्करण, राजा वड़िंग को ट्रांसपोर्ट, संगत सिंह गिलजियां को वन एवं वन्य जीव विभाग दिए गए हैं।

    रविवार को हुआ था शपथ ग्रहण

    26 सितंबर को पंजाब में चरणजीत सिंह चन्‍नी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हुआ था। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को चंडीगढ़ के राजभवन में 15 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। जिसके बाद आज विभाग बांटे गए हैं।

    बता दें कि अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी के शपथ लेने के छह दिन बाद रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+