पंजाब विधानसभा चुनाव: विपक्ष के दबाव में CM चन्नी ने शुरू की रोज़गार गारंटी योजना या फिर हैं ये चुनावी वादे!
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी घोषणाएं करते जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जनता से किए सभी वादों को अभी अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।
चंडीगढ़, 5 जनवरी 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी घोषणाएं करते जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जनता से किए सभी वादों को अभी अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। 36 हज़ार संविदा कर्मचारियों का पक्का करने वाले मामले पर विपक्ष लगातार चन्नी सरकार पर हमलावर है। वहीं विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए चन्नी सरकार ने एक और मास्टरकार्ड खेला है। सीएम चन्नी ने ने युवा रोजगार गारंटी योजना लाने और कॉलेज जाने वाले राज्य के 8.67 लाख विद्यार्थियों के खाते में 2 हज़ार रुपये डालने की घोषणा को कैबिनेट बैठक में मज़ूरी भी दे दी है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन में कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के खाते में 2 हज़ार रुपये डाल दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों को इंटरनेट अलाउंस
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कोविड की वजह से घर में पढ़ाई करनी पड़ेगी इसलिए कॉलेज विद्यार्थियों को इंटरनेट अलाउंस के तौर पर राहत दी जा रही है। मीडिया से मुख़ातिब होते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि हर साल युवा रोज़गार गारंटी योजना के तहत हर साल 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकियां मिलेंगी। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में काम करने लिए युवाओं को मुफ़्त में ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने रोज़गार गारंटी योजना को मंजूरी दे दी है। नई सरकार में आने पर भी युवाओं को इस गारंटी योजना के तहत रोज़गार दिया जाएगा। 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी युवा रोजगार गारंटी योजना के तहत नौकरी के योग्य होंगे। यूनिवर्सिटियों में स्टार्ट अप कोर्स शुरू किए जाएंगे और उद्योगों में रोजगार के लिए युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चुनाव से ठीक पहले मास्टरस्ट्रोक
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम चन्नी की गारंटी घोषणा पर सियासी जानकारों का कहना है कि चूंकि रोज़गार मामले में मुख्यमंत्री चरणीत सिंह चन्नी पर विपक्ष हमलावर है। इसलिए ही सीएम चन्नी ने मास्टरस्ट्रोक खेल कर कैबिनेट में रोजगार गारंटी घोषणा को मंजूरी दे दी ताकि युवाओं का वोट बैंक कांग्रेस की तरफ़ हो जाए। इसके साथ ही विपक्ष इन मुद्दों पर सवाल भी नहीं खड़े कर सके। सियासी जानकारों की मानें तो कुछ ही दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। इसके बाद सीएम चन्नी के हाथों में कुछ भी नहीं रहेगा ना ही रोज़गार देने की बात आएगी। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम चन्नी इस घोषणा का सियासी माइलेज भी ले सकेंगे।

युवाओं को मिलेगा रोज़गार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही कह चुके हैं कि कोई भा सरकार आएगी तो इस गारंटी घोषणा के तहत उन्हें रोज़गार देना पड़ेगी। कैबिनेट ने रोज़गार गारंटी घोषणा को दे दी है, इसलिए वह (चन्नी) कह सकते हैं कि हमने गारंटी घोषणा पास कर दिया है। अब दोबारा सरकार आएगी तो आसानी से युवाओं को रोज़गार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी संविदा कर्मचारियों को पक्का करने वाले मामले में विपक्ष के निशाने पर हैं। इसलिए ही अब वह जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके नफ़ा नुकसान का पूरी तरह से रिसर्च कर ही घोषणाएं कर रहे हैं। वही कहा यह भा जा रहा है कि विपक्ष के दबाव में चन्नी सरकार ने यह चुनावी वादे किए हैं क्योंकि कुछ ही दिनों में आचारसंहिता लग जाएगी और कोई भी घोषणाओं को अमलीजामा नहीं पहना जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब: सीएम चन्नी और सिद्धू को UPSC ने दिया झटका, जानिए उनके चहेते DGP की रेस से क्यों हुए बाहर ?












Click it and Unblock the Notifications