पंजाब: विपक्षी दलों के निशाने पर चन्नी सरकार, SAD के बाद BJP ने लगाए ये गंभीर आरोप
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं, सभी सियासी पार्टियां अपनी राजनीतिक पकड़ को मज़बूत करने में जुटी हुई हैं।
चंडीगढ़, अक्टूबर 12, 2021: पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं, सभी सियासी पार्टियां अपनी राजनीतिक पकड़ को मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लखीमपुर खीरी कांड में पंजाब सरकार द्वारा किए गए मुआवज़े की घोषणा पर सरकार को घेरने की कोशिश की उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज़ पर पंजाब में भी किसानों को मुआवज़ा दिया जाए। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने यूपी के पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए की घोषणाएं की । पंजाब में कपास की बर्बादी की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे वह इन्हें नज़र नहीं आ रहा है।

सरकार नहीं ले रही सुध
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मालवा में किसानों की आत्महत्या पर दुख ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुलाबी सुंडी की वजह से कपास की फसल बर्बाद हो गई जिसकी वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गृह क्षेत्र मालवा में गुलाबी सुंडी के हमले से कपास की फसल को नुकसान हुआ। सीएम चन्नी वहां के किसानों की कोई सुध नहीं ले रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पीड़ितों को 45 लाख रुपए का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग अपने-अपने स्तर पर 50 लाख रुपए की घोषणा की है। पंजाब में कपास की बर्बादी की वजह से किसान सुसाइड कर रहे हैं, वह इन लोगों को दिखाई नहीं दे रहा है। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में सरकार द्वारा किसानों को 11 फसलों पर एमएसपी दे रही है साथ ही जनता को कई और सौगात भी दिए जा रहे हैं।

CM चन्नी पर निशाना
भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 90 हज़ार करोड़ रुपए किसानों को और मजदूरों के लिए क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा की थी लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है। किसान आंदोलन में अब तक पंजाब के क़रीब 700 लोगों जान जा चुकी है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आज तक इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी सिर्फ़ नाटक कर रहे हैं और सिद्धू उससे भी बड़े नाटककार हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सिद्धू की दौड़ है, अगर वह सीएम बन गए होते तो पंजाब कांग्रेस में जो आज तमाशा चल रहा है वो पहले ही ख़त्म हो गया होता। पंजाब के मृतक किसानों के परिजनों को एक से पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की और दूसरे प्रदेशों में 50 लाख रुपए का मुआवज़ा देना। यह दो तरह के मापदंडों से पंजाब सरकार का न्याय साफ़ तौर पर दिख रहा है। सीएम चन्नी पंजाब के किसानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।

SAD ने भी साधा निशाना
लखीमपुर खीरी कांड के ज़रिए शिरोमणि अकाली दल ने भी ख़ुद की सियासी ज़मीन मज़बूत करने की कोशिश कर रही है। सुखबीर सिंह बादल ने लखीमपुर खीरी कांड में मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवज़े को मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में पीड़ितों को मुआवजे के लिए ऐलान किया गया उसी तर्ज़ पर पंजाब में भी घोषणाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी मृतकों के परिजनों को नौकरी नहीं दी जा रही हैं। 900 के क़रीब पीड़ित परिवारों को भी 50 लाख मुआवज़ा देने के साथ नौकरी भी दी जाए। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में कपास की फ़सल का भी काफी नुकसान हुआ है। सरकार जल्द से जल्द हुए नुकसान की गिरदावरी करवाए और किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। पंजाब में सरकार मुआवज़ा दे नहीं रही है और दूसरे राज्यों में सियासत कर रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: 13 अक्टूबर तक हो सकती है बिजली की समस्या, जानिए क्या है बिजली संकट की वजह ?
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications