जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम मान ने क्यों साधा रनवीत बिट्टू और सुखबीर बादल पर निशाना?

Bhagwant Mann Meets JP Nadda: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री मान की डीएपी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी। राज्य में DAP को लेकर किस तरीके से प्रोडक्शन बढ़ाया जाए और किस तरीके से उसका डिकंपोजिशन बेहतर तरीके से किया जाए, इन मुद्दों को लेकर मुलाकात हुई।

उन्होंने कहा कि इन मसलों को लेकर तैयारी बहुत जरूरी है क्योंकि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए डीएपी का मुद्दा पंजाब के किसानों के लिए बहुत अहम है। हम किसान भाईयों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे।

Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को 4 लाख 80 हजार मेट्रिक टन डीएपी की जरूरत है। क्योंकि अंतरराष्ठ्रीय स्तर पर Russia-Ukraine War के बाद अभी तमाम चीजें सही डिरेल है। रूस और मेडेटरेनियम सागर से आने वाली तमाम चीज सही समय से नहीं आ पा रही हैं। इस कारण सप्लाई चैन में समस्या है। इन तमाम बातों को हमने जेपी नड्डा जी के सामने रखा और 10-15 नवंबर तक डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। हमने पूर्व में भी किसानों के हित में ये मांगे रखी हैं। डीएपी के मुद्दे पर हमें साकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि पंजाब को प्रायोरिटी पर रखा जाएगा। साथ ही मान ने किसान संगठनों को नसीहत देते हुए कहा कि भगवंत मान ने किसान संगठनों को नसीहत दी है कि हर मुद्दे पर आंदोलन और हाईवे बंद नहीं करना चाहिए।

सुखबीर सिंह बादल और रवनीत सिंह बिट्टू पर किया हमला

सीएम मान ने रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं मंडी में ही रहा हूं। जो सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें क्या पता मंडी का हाल। पंजाब विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। सूबे के वोटर भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल इतने सालों से राजनीति कर रही है। लेकिन उनको 4 लोग चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिले। सुखबीर बादल को जरनैल कहता है। कौन सी जंग जीत ली है उसने?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+