भगवंत मान की दो टूक, किसान दिल्ली नहीं तो क्या लाहौर जाएंगे
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा गया कि आखिर आंदोलित किसान दिल्ली क्यों आना चाहते हैं तो इसपर भगवंत मान ने कहा कि जब सरकार दिल्ली से चलती है तो किसान दिल्ली ही आएंगे ना, लाहौर तो जाएंगे नहीं। भगवंत मान ने कहा कि लाहौर किसान जल्दी जा सकता था, जितनी तार यहां लगाई है उससे कम वहां लगी है।
किसान सैकड़ों किलोमीटर चलकर आ गए, उन्होंने पंजाब में एक चींटी नहीं मारी, किसानों को राम लीला मैदान में ही चले जाने देते। लेकिन ये लोग किसानों को दिल्ली नहीं आने देते हैं। भगवंत मान ने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद छोड़कर दिल्ली क्यों आए। मोदी जी दिल्ली आएंगे, वो देश के राजी हैं तो किसान दिल्ली ही आएंगे ही नहीं।

भगवंत मान ने कहा कि आखिर किसने तीन कानून मांगा था, किससे पूछकर मोदी जी ये तीन कानून लेकर आए थे। एक दिन मोदी जी टीवी पर आते हैं और कहते हैं कि मेरी तपस्या में कमी रह गई, मैं ये कानून वापस लेता हूं। तपस्या में कमी रह गई इसका मतलब कोई कमी रह गई, तपस्या में कमी रह गई थी। अब तीन साल हो गए हैं इस कमी को पूरा कीजिए किसानों की बात को सुनिए उनकी मांगों को पूरा कीजिए।
भगवंत मान ने कहा कि ये जो राज्यपाल हैं उनकी उत्तर प्रदेश, गुजरात के बारे में कोई राय नहीं है। ये राज्यपाल सिर्फ बंगाल, केरल, तमिनलाडु, पंजाब और दिल्ली के बारे में ही अपनी राय देते हैं। ये सिर्फ पांच राज्यों में ही अपनी राय देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications