गिद्दरबाहा में CM मान ने भरी हंकार; राजा वड़िंग पर साधा निशाना, कहा- 'मंडी में ड्रामा कर रहे हैं',
hagwant Mann Rally: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिद्दरबाहा में आज दूसरे दिन रैली की। इस दौरान मान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तंज कसते हुए कहा अब उपचुनाव है तो मंडी में रात काट कर ड्रामा कर रहे हैं। आम दिनों में यह लोग किसानों की समस्या तक नहीं सुनते। विधानसभा में राजा वड़िंग मेरे बिल्कुल सामने बैठा करते थे।
गिद्दरबाहा में आप की एकतरफा जीत होगी- मान
उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा उपचुनाव भले ही 20 नवम्बर को हैं, लेकिन लोगों के प्यार ने यह साबित कर दिया है कि वे 'आप' के पक्ष में एकतरफा जीत का फैसला कर चुके हैं। बहुत सारा प्यार और सम्मान देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद।

राजा वड़िंग पर साधा निशाना
सीएम मान इस क्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में बसों की बॉडियाँ लगाने में पंजाबी मशहूर हैं। फिर भी राजा वड़िंग को बसों की बॉडियाँ लगवाने के लिए राजस्थान ही क्यों जाना पड़ा। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
आगे मान ने कहा कि वोटों का संबंध नेताओं से नहीं, बल्कि लोगों से होता है। इन लोगों ने ही 2022 में नामचीन नेताओं की ज़मानतें ज़ब्त करवाई थी। आने वाली 20 नवंबर को भी गिद्दड़बाहा के लोग आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को भारी वोटों से जिताकर अहंकारियों का अहंकार तोड़ेंगे। बठिंडा थर्मल प्लांट की चिमनियों से धुआं निकालने का वादा करके गए उर्दू के शायर से चिमनियों से धुआं तो नहीं निकला, लेकिन थर्मल प्लांट बंद करके कर्मचारियों का धुआं जरूर निकाल दिया। दूसरी तरफ हमारी सरकार ने गोइंदवाल साहिब वाला प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद कर लोगों को रोज़गार दिया।












Click it and Unblock the Notifications