दो दिन बाद जिस लड़के की है शादी, उसकी बात सुनकर रो पड़े सीएम भगवंत मान, जानें पूरा मामला

पंजाब में मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार बने 1 साल आठ महीने का समय ही हुआ है लेकिन सीएम के तौर पर भगवंत मान की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इसकी खास वजह उनकी नीतियां और उनका अपनापन है, वो लोगों के दुख-सुख को अपना मानते हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की ऐसी ही तस्‍वीर सामने आई हैं जिसमें भगवंत मान एक युवक जिसकी शादी होने वाली है उसकी बात सुनकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंख नम हो गई।

bhgwant maan

बता दें मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के इतने कम से कार्यकाल में बड़ी संख्‍सा में युवाओं की सरकारी पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इसी क्रम में हाल ही में नियुक्‍त किए गए नव नियुक्‍त उम्‍मीदवारों को मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्‍हें उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकानमाएं दी।

इस मौके पर जिन लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया उन्‍होंने अपना अनुभव भी शेयर किया। इस दौरान एक नवनियुक्‍त उम्‍मीदवार ने जब अपना अनुभव शेयर किया तो उसे सुनकर सीएम भगवंत मान भावुक हो गए और उनकी आंखे नम हो गई।

दरअसल, इस नव नियुक्‍त उम्‍मीदवार ने बताया कि दो दिन बाद उसकी शादी है और आज उसे मान सरकार में नौकरी मिल गई है। उसे सरकारी नौकरी मिलने पर परिवार बहुत खुश है। इस बात को जब उसने शेयर किया तो वो भावुक होकर रोने लगा, उसे देखकर सीएम और बाकी उम्‍मीदवारों की आंखे भी नम हो गई।

उन्‍होंने बताया कि मेरी मां का निधन हो चुका है और उनका सपना था कि मैं सरकारी नौकरी करूं, मेरी मां का सपना मुख्‍यमंत्री मान की बदौल आज सच हो गया है।

ये बात सुनकर मुख्‍यमंत्री मान भावुक हो गए। भगवंत मान ने कहा शादी से पहले ही घर में समा बंध जाता है और अगर वह शादी के बारे में बता देते तो उसके घर पर ही नियुक्ति पत्र पहुंचा दिया जाता।

इसके साथ उन्‍होंने युवक और उनकी भावी जीवनसंगिनी के सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कई अन्य उम्मीदवारों ने अपने दिल की बातें और अनुभव मुख्यमंत्री के साथ सांझा किए और सभी बेहद खुश नजर आए।

बता दें पंजाब में भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के विभिन्‍न विभागों में जिन 251 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा पंजाब सरकार ने अब तक अलग-अलग विभागों में 37934 नौजवानों को नौकरियां दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+