सीएम भगवंत मान ने शुभकरन सिंह के परिवार को एक करोड़ मुआवजा, बहन को सरकारी नौकरी का किया ऐलान

किसान आंदोलन के दौरान युवा किसान शुभकरन सिंह की मौत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ शुभकरन सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी.. दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी ..फर्ज निभा रहे हैं।

cm mann

गौर करने वाली बात है कि शुभकरन सिंह की किसान आंदोलन के वक्त पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई थी। यही वजह है कि किसानों और सरकार के बीच समझौता होना मुश्किल हो रहा है। किसान की मौत के बाद दो दिनों के लिए किसान प्रदर्शन को दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया था।

किसान मजदूर मोर्चा के समन्वयक सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने दिल्ली में अपना प्रदर्शन 23 फरवरी तक रोकने का फैसला लिया है। पुलिस की कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और एक किसान की मौत हो गई है। बता दें कि किसान आंदोलन को प्रदेश की भगवंत मान सरकार पूरा समर्थन दे रही है। सीएम भगवंत मान ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। यहां तक कि घायल किसानों का मुफ्त इलाज कराने का भी वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+