'भगवंत मान और मेरे पापा को एक मौका दीजिए', केजरीवाल की बेटी ने पंजाब में AAP के लिए मांगे वोट

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और उनकी बेटी हर्षिता ने पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के लिए प्रचार किया और इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भगवंत मान को एक मौका देने के लिए कहा। सीएम केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुधार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में दिल्ली के स्कूलों की चर्चा हो रही है।

cm arvind kejriwal daughter harshita and his wife sunita did campaign for bhagwant mann

हर्षिता ने कहा कि हमें देश में रहना चाहिए और इसके विकास के लिए काम करना चाहिए। मैं विदेश नहीं गई क्योंकि मैं यहां रहना चाहती थी और देश के लिए काम करना चाहती थी। आप के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को एक मौका दें। भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाएं।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भी भगवंत मान के लिए प्रचार करते हुए कहा कि भगवंत मान केजरीवाल के भाई जैसे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ईमानदार हैं, उनके सपने को पूरा करने में उनकी मदद करें। आम आदमी पार्टी ने फोन पर सर्वे कराया, जिसमें 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार बनाने को कहा तब जाकर पार्टी ने उन्हें सीएम कैंडिडेट के तौर पर उतारा है।

भगवंत मान पंजाब का चुनाव धूरी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे। बता दें कि 14 फरवरी कोएक ही चरण में पंजाब विधानसभा का चुनाव होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी होगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+