पंजाब के युवक से बोले ठग पिता-पुत्र- आपको पोलैंड भेजेंगे, 5.15 लाख रु. ऐंठे, पुलिस की कार्रवाई

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिला स्थित तलवाड़ा टाउन से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को पंजाब से पौलेंड भेजने के बहाने 5.15 लाख रुपए ठग लिए गए। इस मामले में पुलिस ने बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेन मार्केट के वासी राजन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि, उसे पोलैंड भेजने के नाम पर तलवाड़ा सेक्टर-3 के सुनील कुमार पुत्र सतवीर सिंह और सतवीर सिंह पुत्र टेक राम ने ठगा।

cheat with a man of Talwara Town punjab , On the pretext of sending to Poland, Police action against son and father

पोलैंड भेजने का झांसा दे ठगी
राजन शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता राजन शर्मा का कहना है कि, 22 दिसंबर 2020 को पुलिस के समक्ष उसने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। राजन का कहना है कि, सुनील कुमार पुत्र सतवीर सिंह और सतवीर सिंह पुत्र टेक राम यानी कि पिता-पुत्र ने 5 लाख 15 हजार ले लिए, मगर न विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। यह सीधे-सीधे ठगी हुई।

बाप बेटे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू
जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि, इस मामले की जांच-पड़ताल मुख्य पुलिस अफसर तलवाड़ा द्वारा करने पर शिकायत सही पाई गई है। इसके बाद आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+