IAS ऑफिसर के बेटे ने घर पर खुद को मार ली गोली, पंजाब विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए आई थी

चंडीगढ़। पंजाब के एक आईएएस संजय पोपली के घर पर किसी मामले में विजिलेंस टीम पूछताछ करने आई थी। उसी दौरान आईएएस के बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ यूनियन टेरटरी के एसएसपी कुलदीप चहल वहां पहुंचे। चहल ने बताया कि, जिस शख्स को गोली लगी है उसे अस्पताल ले जाया गया है।

Chandigarh SSP Kuldeep Chahal

एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि, विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए आईएएस संजय पोपली के घर पहुंची थी और तभी गोली चलने की आवाज सुनी। वहां नजर डाली गई तो पाया कि आईएएस के बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली है। बहरहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी सत्यता जांची जाएगी कि गोली उसने खुद मारी या कुछ और हुआ।'

Chandigarh SSP Kuldeep Chahal

पिछले हफ्ते गिरफ्तार किए गए थे आईएएस
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले हफ्ते आईएएस संजय पोपली और एक अन्य को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उनकी रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही थी, इसलिए विजिलेंस टीम एक और पूछताछ के लिए उनके आवास पर पहुंची थी।'

बता दें कि, इन दिनों पंजाब विजि​लेंस टीम भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। आप की सरकार बनने के बाद 21 जून तक विजिलेंस टीम ने 45 आॅफिसरों व नेताओं की गिरफ्तारी की है। इनमें से कई के खिलाफ हाल में मामले भी दर्ज हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+