पंजाब: पुलिस के खिलाफ बयान देकर नई मुसीबत में घिरे सिद्धू, डीएसपी ने मानहानि का नोटिस भेजा

चंडीगढ़, 28 दिसंबर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद अब सिद्धू पर नई मुसीबत आन पड़ी है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने उस वक्त नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने बयान में कहा कि अगर यह विधायक गरज जाए तो थानेदार की पैंट भी गीली हो जाएगी। सिद्धू के इस बयान के बाद चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने उनको मानहानि का नोटिस भेजा है।

navjot singh siddhu

दरअसल, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने 19 दिसंबर को एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान सुल्तानपुर लोधी में स्टेज पर मौजूद विधायक नवतेज चीमा को लेकर कहा था कि अगर ये विधायक चिल्ला दे तो थानेदार की पैंट गीली हो जाती है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद जहां पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कथित टिप्पणी पर उनकी आलोचना की है। वहीं चंडीगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।

चंडीगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिलशेर सिंह चंदेल ने कहा कि मैंने उन्हें पुलिस को अपमानित करने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा है। इससे पहले पहले चंदेल ने एक वीडियो जारी करते हुए सिद्धू के पुलिस के खिलाफ दिए बयान की निंदा की थी। वहीं लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने पुलिसकर्मियों का समर्थन किया है और आतंकवाद और कोविड ​​​​-19 के दौरान उनकी भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की।

इधर, सिद्धू के बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह दुखद है कि वर्दी वालों का अपमान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+