Chandigarh Court परिसर में बम की धमकी, डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस, परिसर खाली कराया गया
पंजाब के चंडीगढ़ में एक अदालत परिसर में बम की धमकी दी गई। पुलिस ने परिसर को खाली कराने के बाद सघन तलाशी ली।

Chandigarh Court में बम की धमकी का मामला सामने आया है। धमकी के बाद पंजाब पुलिस ने पूरे जिला अदालत परिसर को खाली करा दिया है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।
पहले भी मिली है धमकियां
बता दें कि पुलिस इससे पहले सितंबर में अमृतसर के स्कूल में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। 8 सितंबर को अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल में फायरिंग और बम विस्फोट की धमकी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई थी।
पंजाब के अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani School) में बम की धमकी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने गुजरात से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस व्यक्ति ने फोन कर स्कूल में बम रखे जाने की धमकी दी। जांच के बाद बम की धमकी अफवाह निकली।
Recommended Video
विगत सितंबर में अमृतसर के डीएवी पब्लिक स्कूल में बम धमाका और फायरिंग की धमकी के मामले में अमृतसर के डीसीपी MS भुल्लर (डिटेक्टिव) ने बताया था कि, इस मामले में स्कूल के 3 छात्रों को पकड़ा गया था। धमकी भरा टेक्स्ट मैसेज डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को मिला था। स्कूल के तीन छात्रों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से धमकी दी थी। पहले अंग्रेजी और उसे उर्दू में टेक्स्ट लिखने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग किया था।












Click it and Unblock the Notifications