Punjab: फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी मामले में सीबीआई के छापे, लॉकर में मिले 70 लाख रुपये
फ्रांसीसी दूतावास वीजा धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने शनिवार को लुधियाना के एक ट्रैवेल एजेंट के दफ्तर में छापा मारा। जहां लॉकर में रखी 70 लाख रुपए की नकदी बरामद की गई।
फ्रांसीसी दूतावास वीजा (French Embassy) धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने एक्शन तेज कर दिया है। मामले में रविवार लुधियाना के एक ट्रैवेल एजेंट के दफ्तर में जांच एजेंसी ने छापा मारा। छापे के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुए हैं। सीबीआई के मुताबिक ट्रैवेल एजेंसी के दफ्तर के लॉकर से 70 लाख 10 हजार रुपए बरामद हुए।
सीबीआई ने ये जांच एक्शन फ्रांसीसी दूतावास से शेंगन वीजा लेने में धोखाधड़ी की शिकायत पर शुरू की है। मामले की जांच के दौरान शेंगेन वीजा जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एजेंसी की संलिप्तता सामने आई। मामले में सीबीआई ने आरोपी लुधियाना के माछीवाड़ा निवासी बलविंदर सिंह शुरू की है। दरअसल, ट्रैवेल एजेंट बलविंदर पर आरोप है कि उन्हेंने दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास से शेंगेन वीजा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वीजा आवेदक से 25 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक रुपए लिए हैं।

क्या है मामला?
दरअसल, नई दिल्ली में फ्रांस के दूतावास में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई ने 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में से दो पूर्व में फ्रांस के नई दिल्ली स्थित दूतावास के वीजा विभाग में कार्यरत थे। आरोप लगाया गया कि इन्हीं दोनों ने 1 जनवरी, 2022 से 6 मई, 2022 के बीच वीजा जारी करने में धोखाधड़ी की। इससे पहले दिसंबर 2022 में जांच एजेंसी ने आरोपियों कई ठिकानों पर छापेमारी थी। जिसमें मोबाइल, लैपटॉप समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications