कैप्टन ने कहा- हरीश रावत ने बोला झूठ, बागियों को मिली थी मेरे खिलाफ काम करने की छूट

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया कि आलाकमान की ओर से भेजे गए नेताओं ने उनका कई बार अपमान किया। जिस पर हरीश रावत ने पलटवार किया था। साथ ही उनके ऊपर कोई दबाव होने की बात कही। अब फिर से कैप्टन ने हरीश रावत के आरोपों का जवाब दिया है। साथ ही बताया कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है। कैप्टन के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस बैकफुट पर है, जबकि हरीश रावत ने उनसे झूठ बोला और उनको अंधेरे में रखा।

Harish

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दुनिया ने मेरा अपमान देखा है, फिर भी हरीश रावत इसके विपरीत दावे कर रहे हैं। ये अपमान नहीं तो और क्या था? उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी का इरादा मुझे अपमानित करने का नहीं था, तो नवजोत सिंह सिद्धू को महीनों तक सोशल मीडिया समेत अन्य सार्वजनिक मंचों पर मेरी खुलेआम आलोचना करने और मुझ पर हमला करने की अनुमति क्यों दी गई? पार्टी ने सिद्धू के नेतृत्व वाले बागियों को मेरे अधिकार को कम करने के लिए खुली छूट क्यों दी?

ये था रावत का बयान
मीडिया से मुखातिब होते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने शुक्रवार को कहा कि रिपोर्टों में कोई तथ्य नहीं है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का कांग्रेस द्वारा अपमान किया गया था। कैप्टन के हालिया बयानों से लगता है कि वह किसी तरह के दबाव में हैं। उन्हें पुनर्विचार करना चाहिए और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की मदद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब तक कांग्रेस ने जो भी किया है, वो कैप्टन अमरिंदर सिंह के सम्मान और गरिमा को बचाने के लिए ही किया है। इसके अलावा 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी जीत की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए फैसले लिए गए हैं। मैं फिर से कहना चाहता हूं कि अभी तक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो बातें कहीं हैं उनपर फिर से विचार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+