पंजाब: 'हॉकी स्टिक' के साथ चुनाव लड़ेगे अमरिंदर सिंह, चुनाव आयोग ने दिया पार्टी सिंबल

नई दिल्ली, 10 जनवरी: कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। अमरिंदर सिंह की नई नवेली पार्टी को आयोग ने हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह दिया है। नए चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक - हॉकी स्टिक और बॉल है।

Captain Amarinder Singhs Punjab Lok Congress party gets hockey stick and ball as the election symbol

हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव सिंबल मिलने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक -हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है। अब केवल गोल करना बाकी है।' हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। जो कि पंजाब में काफी लोकप्रिय है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। राष्ट्रीय हॉकी टीम में भी कई खिलाड़ी पंजाब से हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व कप्तान परगट सिंह भी राज्य की कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ महीनों पहले तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री थे। लेकिन 2017 के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। जिसके बाद कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी नाम से अपनी अलग पार्टी बनाई है। अब वे पंजाब में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+