पंजाब: चुनावी कप्तानी के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह तैयार, विपक्षी दलों का कर सकते हैं स्कोर ख़राब
पंजाब विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को पूरी तरह से कमर कस चुकी है।
चंडीगढ़, 11 जनवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को पूरी तरह से कमर कस चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव आयोग की तरफ़ से हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी कप्तानी शुरू क चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति के तहत जातीय समीकरण का खयाल रखते हुए पांच उपाध्यक्ष और 17 सचीवों की नियुक्ति की है। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में सभी तबके के लोगों को अहम ज़िम्मेदारी दी हैं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वह इसका सियासी माइलेज ले सकें।

कैप्टन ने तैयार की चुनावी रणनीति
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी चाल चलना शुरू कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के साथ अन्य दलों के नेताओं पर दांव खेल सकते हैं। मिली जानाकरी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है जिन्हें उनकी पार्टी से टिकट नहीं मिल सकता है। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह रणनीति तैयार की है कि जिस विधानसभा सीट पर जो योग्य उम्मीदवार होंगे उसे गठबंधन के तहत टिकट दिया जाएगा। चाहे वह विधानसभा सीट गठबंधन के तहच किसी पार्टी के खाते में जाए। उस विधानसभा सीट पर उसी पार्टी की टिकट पर योग्य उम्मीदवार को टिकट दे दिया जाएगा।

पटियाला सीट पर रहा है कैप्टन का क़ब्ज़ा
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी बनाने से कांग्रेस के लिए चुनौती बढ़ी है। चूंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002 से 2014 तक पटियाला सीट से विधायक रहे हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के अरुण जेटली को अमृतसर से हराने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया था। वहीं 2014 में उन्होंने अपनी पत्नि प्रिनीत कौर को पटियाला से उपचुनाव लड़ाया था और उन्होंने (प्रिनीत कौर) ने जीत भी हासिल की थी। 2014 से 2017 तक वह पटियाला से विधायक रही थीं। उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दांव आज़माते हुए जीत हासिल की। कांग्रेस को बहुमत मिली और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने। इस तरह से देखा जाए तो पिछले 20 सालों से पटियाला सीट पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का क़ब्ज़ा रहा है।
Recommended Video

कैप्टन के सामने कौन होगा कांग्रेस से उम्मीदवार ?
पंजाब के चुनावी रण में अब कैप्टन ने अपनी राह कांग्रेस से अलग कर ली है। सियासी जानारों की मानें तो पूरे पंजाब में कैप्टन की पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती है, लेकिन पटियाला सीट से अपनी शाख बचाने के लिए कैप्टन पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने यह बड़ी चुनौती होगी की कैप्टन के गढ़ में किस उम्मीदवार को उतारा जाए जो कैप्टन को मात दे सकता है। पटियाला सीट से फिलहाल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम नहीं तय किए हैं। क़यास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से चुनावी रण में उतारा जा सकता है। क्योंकि कैप्टन ने सिद्धू को हराने की खुली चुनौती दी है और सिद्धू लगातार कैप्टन की नाकामयाबी पर उन्हें घेरते रहे हैं। सियासी जानकारों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी नई है और पंजाब चुनाव में पहली बार उतर रही है। ऐसे में पूरे पंजाब में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कम है लेकिन जिस तरह वह विपक्षी दलों के नेताओं में सेंधमारी कर रहे हैं। इससे पंजाब की अन्य सियासी पार्टियों के वाट बैंक पर काफ़ी असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कांग्रेस के लिए क्यों 'सियासी बूस्टर' साबित हो सकता है फिरोजपुर मामला, ये हैं 5 बड़े सबूत
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications