BSP पंजाब के रण में कूदने को तैयार, ‘अलख जगाओ’ रैली से होगा चुनाव प्रचार का आग़ाज़
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर और उनके संविधान का अपमान किया। और केंद्र सरकार जिस तरह से किसानों का अपमान कर रही है, उन्हें बेघर, असहाय बना दिया है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है।
चंडीगढ़, अगस्त 28, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इसी के मद्दे नज़र बहुजन समाज पार्टी भी एक्टिव मोड में आ चुकी है। BSP पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने वन इंडिया से बात की और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की, उन्होंने कहा है कि रविवार को फगवाड़ा में 'अलख जगाओ रैली' होने जा रही है इस रैली से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे।

'अलख जगाओ रैली' आयोजित
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि 'अलख जगाओ रैली' को संबोधित करने के लिए विशेष रूप से बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, राज्य सभा सांसद रामजी गौतम, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बीएसपी प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस और भाजपा ने देश के दलितों और पिछड़े वर्गों का अपमान किया है। दलितों और पिछड़े वर्गों वो अभी भी पवित्र, धार्मिक और पंथिक नहीं मानते हैं।
कार्यकर्ता कर रहे जनसंपर्क
जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा
आम आदमी पार्टी ने बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर और उनके संविधान का अपमान किया। और केंद्र सरकार जिस तरह से किसानों का अपमान कर रही है, उन्हें बेघर, असहाय बना दिया है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। बहुजन समाज पार्टी इस मान-सम्मान के लिए कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी से लड़ेगी।
बहुजन समाज पार्टी ने अपने एक हज़ार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर इस सम्मान की लड़ाई के लिए पंजाब के सभी गांवों में भेजा है। सभी कार्यकर्ता पूरे पंजाब में जनसंपर्क कर उन्हें जागरुक कर रहे हैं।
कैप्टन के ख़िलाफ़ बग़ावत
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो किसानों गन्ने का मूल्य 360 रुपये प्रति क्विंटल दिया है इस क़ीमत से बहुजन समाज पार्टी संतुष्ट नहीं है। किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना ख़रीदी मूल्य मिलना चाहिए। वहीं श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास बहुमत नहीं है। पार्टी के विधायक खुलेआम कैप्टन के ख़िलाफ़ बग़ावत कर रहे हैं।
सिद्धू और केजरीवाल पर साधा निशाना
श्री आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ईंट से ईंट तो नहीं पर कांग्रेसियों के सिर के साथ सिर ज़रूर भिड़वा देंगे। पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ उसके विधायक ही आवाज उठा रहे हैं। इससे साफ ज़ाहिर है कि साढ़े चार साल में पंजाब सरकार ने जो जनता से बादे किए उन वादो को पूरा नहीं किया गया।पूर्व सासंसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा यहां भी नहीं रुके उन्होंने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब जीतने का सपना देखना छोड़ दें। क्योंकि सबको पता है कि केजरीवाल पंजाब विरोधी है, कभी पराली तो कभी थर्मल प्लांटों को लेकर पंजाब के ख़िलाफ़ केजरीवाल का रवैया किसी से छुपा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications