पाकिस्तान से बॉर्डर पार ड्रोन से भेजी गई कोका कोला की बोतल, BSF ने खोली तो उड़ा गए होश
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन घुसपैठ और ड्रग्स की तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पाकिस्तान की ओर से आतंकी से लेकर तस्कर तक ड्रोन का घड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।
हाल ही के दिनों में पाकिस्तान से सटी सीमा के आसपास के इलाकों में पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। जो सुरक्षाकर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। बीएसएफ के जवानों ने आज अमृतसर जिले के राजाताल गांव के पास एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को रोका।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार को अमृतसर के राजाताल गांव के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि को देखा। तलाशी अभियान के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने धान के खेतों से एक ड्रोन और हेरोइन से भरी कोका कोला की एक बोतल बरामद की। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर है और बरामद हेरोइन का कुल वजन 0.545 किलोग्राम है।
इस सप्ताह अमृतसर में बीएसएफ ने इस तरह की चौथे ड्रोन को जब्त करने में सफलता पाई है। इससे पहले 24 सिंतबर को एक ड्रोन पाकिस्तान से हेरोइन की खेप को भारतीय सीमा में भेजने के दौरान क्रैश हो गया। जिसे गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों ने जब्त कर लिया था। यह ड्रोन अमृतसर के अटारी बॉर्डर के साथ लगते गांव धनोए खुर्द से जब्त किया गया था। इसी दिन सुबह गांव महावा में भी एक ड्रोन जब्त किया गया था।
बीएसफ की तरफ से इस पूरे महीने में यह सातवां ड्रोन जब्त किया गया है। हैरानी की बात है कि यह सभी ड्रोन एक ही किस्म के DJI माविक 3 क्लासिक मिनी ड्रोन हैं। बीते कुछ महीनों में पाकिस्तानी तस्कर लगातार इन्हीं छोटे ड्रोन की मदद से पंजाब में हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications