पंजाब में BJP ने तीन केन्द्रीय मंत्री और एक सांसद को सौंपी चुनाव की कमान, यह है मास्टर प्लान

पंजाब में 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। बुधवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन केंद्रीय मंत्री और एक सांसद को पंजाब में चुनाव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

चंडीगढ़, सितंबर 8, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। इसी के मद्देनज़र बुधवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन केंद्रीय मंत्री और एक सांसद को पंजाब में चुनाव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय स्तर पर हुई घोषणा के तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पंजाब चुनाव में नेतृत्व करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव वाले राज्यों में प्राथमिकता के आधार पर काम कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पंजाब में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्तर पर ख़ास तौर से ध्यान दिया गया है।

gajendra singh shekhawat

चुनाव प्रभारी नियुक्त
पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ केंद्रीय आवास और शहरी और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री मीनक्षी लेखी और सांसद विनोद चावड़ा को भी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह पहला ऐसा मौका होगा जिसमें पार्टी लंबे समय से सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल के बिना विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसान आंदोलन के लगातार विरोध के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाले हैं। हालांकि भाजपा के नेता यह दावा करते आ रहे हैं कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अकेले ही चुनाव में जीत सुनिश्चित करेगी।

पूरी मेहनत और लगन से काम करने की ज़रूरत
भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से देहाती मंडल में सम्मान समारोह करवाया गया। जिसमें पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शिरकत की। इस मौक़े पर पार्टी को मज़बूत करते हुए किसान नेता सुभाष सिंह, जसवंत सिंह सैनी और कृष्ण गोपाल शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं राजेंद्र सिंह अंदोत्रा को जिला सचिव नियुक्त कर सम्मानित किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि लोगों का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ है। हमें भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। जिससे आगामी चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को जिताया जा सके। इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और लगन से काम करने की ज़रूरत है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह पूरी ज़िम्मेदारी से पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए काम करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब लोगों के भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया है। सभी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में जाकर केंद्र सरकार की योजना से लोगों को रूबरू करवाएं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत छोटी घलकलां रोड पर 50 लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सभी लोगों ने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ता देवप्रिय त्यागी ने कहा कि वह लोगों के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। पिछले सात साल का इतिहास देखें तो भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया है उसे पूरा भी किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले SAD में बग़ावत, बीबी मोहिंदर कौर ने आज़ाद चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+