परिणीति-राघव के साथ भगवंत मान ने शेयर की तस्वीर, लिखा- चेहरे पर खुशी यूं ही बनी रहे

Parineeti Raghav Wedding: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव की शादी की सारी रस्में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई।

शादी के बंधन में बंधने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। दरअसल, कपल के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Bhagwant Mann

जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो फोटोज वायरल हो गए। वहीं, उनकी तस्वीरों पर कई बॉलीवुड हस्तियों समेत फैंस ने बधाई संदेश देने लगे। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी परिणीति और राघव चड्ढा की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंबाज के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिखाई दे रहे है। इस तस्वीरों को ट्वीट करते हुए सीएम मान ने लिखा,

छोटा भाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को जिंदगी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां। दोनों हमेशा सुरक्षित रहें...उनके चेहरे पर खुशी यूं ही बनी रहे।

इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाई दी। सीएम केजरीवाल ने लिखा, 'ईश्वर आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।' तो वहीं, आप नेता और सांसद संजय सिंह ने लिखा,

यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो।
हर हाल में खुशहाल रहो।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों मुबारकबाद।

बता दें कि, राघव-परिणीति ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के बेज रंग के लहंगा कैरी किया था, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल डायमंड जेवैलरी कैरी की थी। इसके साथ राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर की व्हाइट शेरवानी पहनी थी। बता दें, परिणीति का शादी में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रिकेटर हरभजन सिंह भी उदयपुर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+