अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई तो सीएम भगवंत मान बोले- आपके जज्बे को सलाम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेटी के पिता बन गए हैं। पिता बनने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल जोकि इस समय ईडी की हिरासत में हैं, उन्होंने भगवंत मान को बेटी होने की बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भगवंत मान ने शुक्रिया अदा किया है। भगवंत मान ने कहा बधाई देने के लिए अरविंद केजरीवाल आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके जज्बे को सलाम।

cm mann

गौर करने वाली बात है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कथिर शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए हैं। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है उसे भगवंत मान ने केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल बताया है। भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर रही है। विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने के लिए इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है वह लोकतंत्र के खिलाफ है। जिस मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उसमे एक चवन्नी तक आज तक ईडी को नहीं मिला है। भगवंत मान ने कहा कि आगामी चुनाव में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी।

सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि एक सोच है और यह सोच देशभर के घरों में हैं, उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। भगवंत मान ने कहा कि देश की जनता देख रही है कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, उसका जनता जवाब देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+