CM पद की शपथ लेने से पहले ही एक्शन मोड में भगवंत मान, सिद्धू समेत 122 पूर्व विधायकों की हटाई सुरक्षा
चंडीगढ़, मार्च 12। पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे भगवंत मान ने पद संभालने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भगवंत मान ने पंजाब के 122 पूर्व विधायकों की सुरक्षा को हटा दिया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है।
Recommended Video

सिद्धू और उनकी पत्नी की हटाई गई सुरक्षा
इस सूची में नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा उनकी पत्नी नवजोत कौर का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मनप्रीत सिंह बादल, भारत भूषण आशु, रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, संजय तलवार, नाथू राम, दर्शन लाल, धर्मबीर अग्निहोत्री, अरुण नारंग, तरलोचन की सुरक्षा हटा ली गई है।
कल विधायक दल के नेता चुने गए थे भगवंत मान
भगवंत मान ने इसके अलावा वेणु प्रसाद को अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया है। वेणु प्रसाद 1991 बैच के IAS अफसर हैं। शनिवार को भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले भगवंत मान को शुक्रवार को मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप विधायक दल का नेता चुना गया था। इस मीटिंग में भगवंत मान ने ये साफ कर दिया था कि जनता के हित में ही काम करना है और अधिक से अधिक समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिताना है।
16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे भगवंत मान
राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद भगवंत मान ने कहा कि मैंने राज्यपाल से मुलाकात की और हमारे विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने मुझसे कहा कि जहां भी हम शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं, वो जगह उन्हें बताएं। आपको बता दें कि शपथग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजित किया जाएगा। भगवंत मान 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications