CM भगवंत मान ने पराली जलाने के मामले में 50 प्रतिशत तक कम करने का रखा लक्ष्य: कृषि मंत्री खुड्डियां

Punjab News: पराली जलाने को लेकर पंजाब के कृषि मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी सीजन में पराली जलाने के मामले में 50 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है।

कृषि मंत्री खुड्डियां ने एमजीएसआईपीए में पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर (पीआरएससी) लुधियाना की ओर से कृषि-भू-सूचना विज्ञान के तहत पराली जलाने की निगरानी के लिए अंतरिक्ष आधारित तकनीक पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण को संबोधित किया।

पराली जलाने के मामले में 50% तक कम करने का लक्ष्य: CM मान

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है और इसके लिए केवल किसानों को जिम्मेदार ठहराने से जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं बदलेगा। वे भी अनियंत्रित प्रदूषण के शिकार हैं। खुड्डियां ने कहा कि सभी को एक साथ आना चाहिए और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए समाधान ढूंढना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मेहनती किसान और मजदूरों ने देश को खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बनाया है। इसमें वे अपना अधिकतम योगदान देंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार फसल अवशेष जलाने की समस्या से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। क्योंकि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य के किसानों को सब्सिडी पर लगभग 23000 फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें प्रदान की जा रही हैं।

सरकार के ठोस प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाएं 2022 में 49922 आग की घटनाओं से घटकर 2023 में 36623 हो गईं। इस बीच विशेष मुख्य सचिव (विकास) केएपी सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा आग की घटनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से रोकने के लिए इस वर्ष फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM मान ने NRI पंजाबियों को दी खुशखबरी, उनकी समस्याओं को इस तरह किए जाएंगे हल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+