CM मान ने दे दी आज खुशखबरी, पंजाब में घरों को मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली, जानिए कब से
चंडीगढ़। नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा निभाते हुए आज पंजाब के लोगों को खुशखबरी दे दी। उन्होंने घरों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर दिया। इस वादे के मुताबिक, उनकी सरकार 1 जुलाई से मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। मान ने 14 अप्रैल को ही कहा था कि, वे राज्यवासियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी देंगे। मान ने कहा था, "बस 2 दिन का इंतजार करें। 16 तारीख को हम पंजाब के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी देंगे।" आज उन्होंने यह खुशखबरी दे दी।
Recommended Video
Punjab free Electricity: भगवंत की फ्री बिजली में शर्तें लागू, BJP बोली- अन्याय किया |वनइंडिया, हिंदी













Click it and Unblock the Notifications