पंजाब सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, कम कीमत पर खरीदे गए मक्का की मुआवजा देगी सरकार

पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मक्के की बुआई करने वाले किसानों को राहत दी है।

चंडीगढ़, 03 जुलाई : पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को मक्के की बुआई करने वाले किसानों को राहत दी है। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि अब पंजाब सरकार निर्धारित एमएसपी 7275 रुपये से कम दर पर खरीदे गए मक्का की भरपाई करेगी। इसके लिए अधिकतम मुआवजा 1000 प्रित क्विंटल दिया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो जारी कर यह आदेश दिया है। उन्होंने कहा वित्त विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हर किसान को इसका लाभ मिले। साथ ही ये भी कहा कि राहत में कोई देरी नहीं होने चाहिए। सीएम भगवंत मान ने अपने फैसले में कहा कि यह राशि सभी मक्का उत्पादकों को दी जाएगी। साथ ही उन किसानों को भी दी जाएगी जो अपनी फसल पहले ही बेच चुके हैं।

इन किसानों को मिलेगा लाभ

सीएम ने कहा कि साल 2021-22 में मक्का की कुल आवक 2.98 लाख क्विंटल थी, जबकि राज्य सरकार द्वारा चालू सीजन 2022-23 में फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा के बाद 4.1 लाख क्विंटल मक्का आने की उम्मीद है। एमएसपी 7000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी गई फसल के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+