बिशन सिंह बेदी के निधन पर बोले भगवंत मान, इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षर में लिखा जाएगा
दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जाहिर किया है। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर भगवंत मान की तस्वीर को साझा करते हुए बिशन सिंह बेदी के प्रति संवेदना जाहिर की है।
भगवंत मान ने लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'स्पिन के सरदार' के नाम से मशहूर सरदार बिशन सिंह बेदी जी के निधन का दुखद समाचार मिला ..एक क्रिकेट प्रेमी के रूप में, मैं हमेशा बिशन सिंह जी के खेल का प्रशंसक रहा हूं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बिशन सिंह जी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान बिशन सिंह जी की आत्मा को चरणों में स्थान दे।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो जाने के बाद सोमवार को क्रिकेट जगत ने स्पिन गेंदबाजी के सबसे बेहतरीन सितारे को खो दिया।
1970-71 में, बेदी ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में भारत की पहली टेस्ट जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चन्द्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन के साथ मिलकर कुल 853 विकेट लिए।
बता दें कि बिशन सिंह बेदी ने भारत की ओर से 67 टेस्ट मैच खेले थे जबकि 10 वनडे मैच खेले थे। वह भारत टीम के कप्तान भी रह चुके थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 266 विकेट अपने नाम किए जबकि वनडे में उन्हें 6 विकेट मिले। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 28.71 का था। 98 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। बिशन सिंह बेदी के निधन पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने दुख जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications