पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की दी बधाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस पर सभी मजदूरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर देश की प्रगति में अहम योगदान देने वाले मेहनतकश श्रमिकों, कामगारों को बहुत-बहुत बधाई।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आपकी मेहनत देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपकी मेहनत पर देश टिका है। आपको मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत और संपर्ण को प्रणाम।

पूरी दुनिया की प्रगति में मजदूरों का योगदान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी पंजाब उन मेहनतकशों को सलाम करती है, जिन्होंने भारत सहित पूरी दुनिया की प्रगति में योगदान दिया है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए हम श्रमिकों और कामगारों की बेहतरी के लिए प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 से मानी जाती है। जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से अधिक न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इस हड़ताल के समय शिकागो की हे मार्केट में बम धमाका हुआ था। यह बम किस ने फेंका किसी का कोई पता नहीं। इसके निष्कर्ष के तौर पर पुलिस ने श्रमिकों पर गोली चला दी और सात श्रमिक मार दिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 8वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, सीएम भगवंत मान ने टॉपरों को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications