भगवंत मान का दावा- AAP का साथ छोड़ने के लिए BJP ने ऑफर की मोटी रकम और मंत्री पद
चंडीगढ़, 05 दिसंबर। उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ती ठंड के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है। पंजाब में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में 'आम आदमी पार्टी' (आप) ने भी प्रदेश में अपनी मौजूदगी पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बीच 'आप' के सांसद भगवंत मान ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगया है। भगवंत मान ने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें केजरीवाल का साथ छोड़ने लिए मोटी रकम और कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर किया।

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने रविवार को कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने हाल ही में उन्हें फोर कर अगले साल उत्तर भारतीय राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलने के लिए पैसे और केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद की पेशकश की। 'आप' की पंजाब इकाई के प्रमुख मान ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें धन, बल या किसी तरह के प्रलोभनों से खरीदा जा सके।
यह भी पढ़ें: गोवा में केजरीवाल ने किया गृह आधार योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान, 18 से अधिक की हर महिला को देंगे 1000 रुपए
Recommended Video
बीजेपी के बड़े नेता ने किया था फोन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पंजाब में आम आदमी पार्टी के कई अन्य विधायकों के भी संपर्क में है। संगरूर से दो बार के सांसद भगवंत मान ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, यहां तक कि उन्होंने कहा कि उनसे चार दिन पहले संपर्क किया गया था। बीजेपी नेता ने उनसे कहा था, मान साहब, 'बीजेपी में शामिल होने के लिए आप क्या करेंगे?'
पैसों और पद का दिया ऑफर
मान ने भाजपा नेता के हवाले से कहा कि उन्होंने यह भी पूछा गया था कि क्या आपको पैसे की जरूरत है? इतना ही नहीं आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भगवा खेमे में शामिल होते हैं, तो उन्हें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं एक मिशन पर हूं, कमीशन पर नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications