दिल्ली के CM केजरीवाल और पंजाब के CM मान ने जालंधर में दिखाई वॉल्वो बस सर्विस को हरी झंडी

जालंधर। पंजाबी शहरों से दिल्ली एयरपोर्ट तक चलने वाली वॉल्वो बस की लॉन्चिंग हो चुकी है। आज दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने इसे हरी झंडी दे दी। दोनों के स्वागत के ​लिए आप के कार्यकर्ता जालंधर में भारी मात्रा में जुटे। कार्यक्रम की तस्वीरें जारी हो चुकी हैं।

Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann flag off Jalandhar-Delhi airport Volvo bus services

यहां आप देख सकते हैं कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसी के साथ आज से दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी वॉल्वो बस सर्विस शुरू हो गई है, जिसका किराया प्रति सवारी 1170 रुपए रखा गया है। ट्रांसपोर्ट आॅफिसर ने बताया कि, अब तक प्रीमियम बस सर्विस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की निर्भरता निजी बसों पर थी, जिनका किराया 3000 से 3500 रुपए है। ऐसे में ये नई बस सेवा शुरू होने पर अब एक यात्री की करीब दो हजार से 2300 रुपए तक बचत होगी। ये सरकारी बसें एयरपोर्ट टर्मिनल से करीब एक किलोमीटर पहले यात्रियों को उतारेंगी। वहां स्टेज क्रिएट की जाएगी। जहां से दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की बसें यात्रियों को टर्मिनल तक फ्री लेकर जाएंगी।

Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann flag off Jalandhar-Delhi airport Volvo bus services

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि, आज बस सेवा शुरू करने का जो समारोह हुआ, उस पर तकरीबन 10 लाख रुपए का खर्च आया होगा। इसके लिए करीब 300 सरकारी फ्लैक्स आदमपुर तक लगाए गए। वहीं, मेन्यू में ब्लैक काफी शामिल करवाई गई। पंजाब के मंत्रियों के अलावा दिल्ली से भी परिवहन मंत्री, सचिव व अफसरों का दल आया। पंजाब के 10 जिलों से रोडवेज के जनरल मैनेजर पहुंचे।

Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann flag off Jalandhar-Delhi airport Volvo bus services

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+