पंजाब विधानसभा चुनाव: सियासी पकड़ मज़बूत करने के लिए कांग्रेस का एक और दांव, जानिए पूरा मामला
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद पंजाब में कांग्रेस को तोड़ने की लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 20 दिसम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद पंजाब में कांग्रेस को तोड़ने की लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी चाल की काट करते हुए पंजाब कांग्रेस अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में आज (सोमवार) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडियन नेशनल कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है ।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने दिया समर्थन
सोमवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने पंजाब में इंडियन नेशनल कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज योगेंद्र पाल धींगरा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी (दिल्ली) से शामिल हुए। इन लोगों के साथ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के पंजाबअध्यक्ष गुलाम सरवर भी मौजूद रहे । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में अल्पसंख्यक समाज के लिए आंदोलन करते आ रही है l इसलिए आ मोर्चा ने सर्वसम्मति से फ़ैसला लेते हुए मोर्चा ने पंजाब में कांग्रेस को समर्थन देने का फ़ैसला लिया है।

'पंजाब में कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यक की हितैषी'
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ़ से पंजाब प्रदेश में इंडियन नेशनल कांग्रेस को समर्थन देते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी ही अल्पसंख्यक समाज की हितैषी पार्टी है सभी धर्म सभी समाज के लिए कार्य करती है । इसलिए मोर्चा पंजाब युनीट ने इंडियन नेशनल कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है । वहीं कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज योगेंद्र पाल ढींगरा ने मोर्चा के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के जो भी मामले हैं। कांग्रेस पार्टी उसको हल करते आ रही है और आगे भी हल करेगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते करते हैं की उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।

'सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस'
पंजाब मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा पंजाब में मोर्चा से लाखों लोग जुड़े हुए हैं। और सभी जिलों में मोर्चा काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार को बनाने में मोर्चा सभी स्तर से सपोर्ट करेगी और दुबारा सरकार बनाएगी । इस प्रेस वार्ता में मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष अनीस त्यागी साथ ही पंजाब के सभी जिला के अध्यक्ष साथ ही सैकड़ों की तादाद में मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे । सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर हैं कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कांग्रेस को समर्थन मिलने से पंजाब में कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को काफ़ी नुकसान पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कैप्टन की पार्टी ने शुरू की कांग्रेस में सेंधमारी, कई दिग्गज नेता पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल












Click it and Unblock the Notifications