Amritsar Hooch Tragedy: जहरीली शराब का कहर! मजीठा ब्लॉक में 15 की मौत, कई जिंदगी की जंग में
Amritsar Hooch Tragedy: अमृतसर के मजीठा ब्लॉक में रविवार शाम शुरू हुई एक शराब पार्टी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। लोगों ने जैसे ही शराब पी, धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन सुबह तक 15 लोगों की मौत हो चुकी थी और करीब 10 लोग गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए। जिस शराब को लोग मजे के लिए पी रहे थे, वही उनकी जान का कारण बन गई।
इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। गांवों में मातम का माहौल है और लोगों में डर के साथ-साथ गुस्सा भी है। परिजन सदमे में हैं और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

पीड़ितों को अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर हाई कोर्ट सख्त, पंजाब सरकार के खिलाफ अमानना नोटिस की चेतावनी, जानें पूरा मामला
9 लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इस रैकेट का सरगना और कई लोकल सप्लायर शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए ऑनलाइन मेथेनॉल मंगवाया गया था। डीजीपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े हर व्यक्ति को पकड़कर सख्त सजा दी जा सके।
इस लापरवाही के चलते मजीठा के डीएसपी और एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आबकारी कानून की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
#WATCH | Punjab | On Amritsar hooch tragedy, Special DGP Arpit Shukla says, "Police have registered an FIR under the relevant sections for murder and the Excise Act. 10 accused have been arrested. One of our teams has also gone out of the state. We hope that the team will catch… pic.twitter.com/3aUTolSSsQ
— ANI (@ANI) May 13, 2025
डीजीपी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "अवैध शराब व्यापार के सिलसिले में रैकेट के सरगना और कई स्थानीय वितरकों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेथनॉल को ऑनलाइन खरीदे जाने के बाद, नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पूरी कार्यप्रणाली का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच चल रही है।"
एक ही जगह से सबने खरीदी थी शराब
मृतकों में अधिकतर लोग भंगाली कलां, थरिएवाल, संगा और मरारी कलां गांवों के रहने वाले थे। सभी ने एक ही शराब विक्रेता से शराब खरीदी थी, जो अब पूरे मामले की जड़ माना जा रहा है।
गुपचुप कर दिए अंतिम संस्कार
मजीठा थाना प्रभारी अबताब सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की मौत सोमवार सुबह हुई, लेकिन उनके परिजनों ने बिना पुलिस को बताए ही अंतिम संस्कार कर दिया। कुछ ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया, जिससे पुलिस को सच्चाई जानने में देर लगी। देर रात पुलिस को सूचना मिली, तब जाकर जांच शुरू हुई।
डीसी ने लिया अस्पताल का जायजा
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी सहनी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और मरने वालों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग गंभीर हालत में हैं।
अन्य राज्यों में भी जांच शुरू
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की तह तक जाने के लिए अन्य राज्यों में भी छापेमारी और जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से हो रही थी।
पांच साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि साल 2020 में भी माजा क्षेत्र के तीन जिलों-तरनतारन, गुरदासपुर और अमृतसर-में ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ था। उस समय करीब 130 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी। अकेले तरनतारन जिले में 80 से ज्यादा लोग जान गंवा बैठे थे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से सटे पंजाब के 6 जिलों में हाई अलर्ट, 15 मई तक फ्लाइट्स रद्द, लुधियाना में हालात कैसे?












Click it and Unblock the Notifications