'राइफल, 57 जिंदा कारतूस, तलवार, वॉकी-टॉकी...', जिस कार से भाग रहा था अमृतपाल सिंह उसमें क्या-क्या मिला?
Amritpal Singh News update:खालिस्तानी अलगाववादी नेता और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। अब तक उसके संगठन के 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Amritpal Singh: अलगाववादी नेता और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए तीसरे दिन भी पंजाब में पुलिस की तलाशी अभियान जारी है। अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने रविवार को जालंधर के शाहकोट के सलेमा गांव से एक काले रंग की SUV कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इसी SUV कार का इस्तेमाल अमृतपाल ने महतपुर-मलसियान रोड से भागने के लिए किया था। पुलिस को इस कार से एक जानलेवा हथियार, 57 जिंदा कारतूस और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद हुआ है।
हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा SUV कार में जरनैल सिंह भिंडरांवाले की एक फोटो, एक राइफल, वॉकी टॉकी, 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और पंजीकरण नंबर प्लेट था। पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह हथियारबंद लोगों के साथ घूमता है। उनके कुछ समर्थक उन्हें "भिंडरावाले 2.0" कहते हैं। पुलिस ने अब तक कुल 3 कारें बरामद की है।
अमृतपाल सिंह कथित तौर पर अपनी कार छोड़कर मोटरसाइकिल पर भागा था। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को डायवर्ट करने के लिए अमृतपाल ने एक मोटरसाइकिलों में टक्कर मार थी और चकमा देकर भाग गया।
पुलिस ने कहा, "हमें अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए आदेश दिया गया है।पीछा करते हुए, वह हमसे आगे एक लेन की लिंक रोड पर जा रहा था। हमसे आगे निकलने के दौरान वह कई मोटरसाइकिल सवारों से टकरा गया। उसने हमें पीछा करने से रोकने के मकसद से ऐसा किया था।''
पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने सात अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। डीआईजी ने यह भी कहा है कि अमृतपाल सिंह ने दो-तीन बार अपना रूट बदला था।
सुरक्षा को देखते हुए इससे पहले दिन में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं के निलंबन को सोमवार दोपहर तक बढ़ा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications