नवजोत सिद्धू बोले- मेरे लिए दरवाजे बंद करने वाले अमरिंदर सिंह आज मोदी के तलवे चाट रहे
अमरिंदर सिंह आज मोदी के तलवे चाट रहे हैं: सिद्धू
चंड़ीगढ़, 20 दिसंबर: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर राज्य के पूर्व सीएम और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है। सिद्धू ने कहा है कि कांग्रेस में रहते हुए अमरिंदर सिंह ने उनकी राजनीति खत्म करने की कोशिश की लेकिन वो खुद ही खत्म हो गए और नरेंद्र मोदी के तलवे चाटने को मजबूर हैं। आज कैप्टन की अपनी कोई हैसियत नहीं बची है, वो आज नरेंद्र मोदी के इशारों पर नाच रहे हैं।
Recommended Video

कपूरथला की जनसभा में कही ये बात
पंजाब के कपूरथला में जनसभा में बोलते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते थे कि सिद्धू के लिए दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। आज देखिए वह घर पर बैठे हैं और मोदी के तलवे चाट रहे हैं। किसी बेजमीर इंसान की तरह से उनको काम करना पड़ रहा है। वो मोदी और भाजपा की कठपुतली बन गए हैं।

मुझे निपटाने वाले दो सीएम गए
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को ये भी कहा कि उनके राजनीतिक जीवन को खत्म करने की कोशिश करने वाले दो सीएम खुद सत्ता से बाहर हो गए। बयान उन दावों पर पानी फेर देते हैं। सिद्धू ने अपने समर्थकों के बीच कहा, कई लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पहले भी दो मुख्यमंत्रियों ने मुझे खत्म करने की कोशिश की लेकिन उन दोनों ने ही सत्ता खो दी।

बेअदबी मामले पर भी बोले सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पवित्र स्थल पर कथित बेअदबी मामले पर रविवार को कहा कि बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बेअदबी कहीं हो, चाहे कुरान शरीफ की हो, चाहे भागवद गीता की हो, चाहे श्री गुरुग्रंथ साहिब की हो। बेअदबी करने वालों को लोगों के सामने लाकर फांसी लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाह में कुछ कट्टरपंथी ताकतें शांति भंग करने की कोशिश में लगी हुई हैं। इस समय हमें एकता दिखाने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications