राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, पंजाब के लोगों को क्या खुशखबरी देने वाले हैं? खुद कही ये बात

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिले। उसके बाद उन्होंने अपने राज्य के लोगों के लिए खुशखबरी देने की बात कही। उन्होंने कहा, पंजाब के लोगों को जल्द खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि, हमने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की है। सीएम बनने के बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात थी, जिसमें पंजाब के विभिन्न विषयों पर उनसे बात हुई।

After meeting Kejriwal, CM Mann said - will soon give good news to the people of Punjab

आप सरकार पंजाब के लोगों को जो खुशखबरी देने वाली है, वो है- 300 यूनिट मुफ्त बिजली। आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, इस तरह के ही वादों पर मशविरे के लिए मान ने कल अरविंद केजरीवाल से भेंट की। मालूम हो कि, आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब में किए गए कुछ प्रमुख वादों में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना, युवा बेरोजगारी पर अंकुश लगाना और प्रत्येक महिला के लिए 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराना शामिल हैं।

After meeting Kejriwal, CM Mann said - will soon give good news to the people of Punjab

पिछले हफ्ते, भगवंत मान ने जोर देकर कहा था कि उनकी सरकार पंजाब में उपयोगी रोजगार योजनाएं तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि युवा विदेशों में प्रवास न करें। मुख्यमंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय (MRSPTU) में पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेने के दौरान यह टिप्पणी की।

वहीं, पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है कि, कल सीएम मान जब राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति से मिले थे तो उनके समक्ष राज्यपाल बनवारी लाल परोहित द्वारा असीधे रूप में राज्य के मामलों में दखलअंदाजी के मुद्दे को उठाना चाहिए था। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार राज्यपाल विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। जिससे साफ है कि केंद्र के निर्देश पर राज्यपाल वह काम कर रहे हैं, जो राज्य सरकार को करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+