लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम मान ने अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्रों के आप नेताओं के साथ बैठक की

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद भगवंत मान ने सोमवार को अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव और क्षेत्र के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और सभी विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और अमृतसर व फतेहगढ़ के चेयरमैन मौजूद रहे।

cm mman

बता दें पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आमदी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ा था जिसमें ने महज तीन सीटों पर आप ने जीत हासिल की।

हालाकि अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब में चुनाव हार गई हो, लेकिन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी अच्छा रहा है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने पार्टी नेताओं और विधायकों से क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की और जमीनी स्तर पर काम करने को कहा।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव के दौरान आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+