1 नवंबर को पंजाब दिवस के मौके पर होने वाली महाबहस को लेकर आप ने जारी किया टीजर
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्षियों के महाबहस होने वाली है। इसमें पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर बहस होगाी, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने टीचर जारी किया है। महाबहस के पहले आप ने बताया है कि किन मुद्दों पर पंजाब सरकार बहस होगी।

बता दें 1 नवंबर को पंजाब दिवस होता है, इस अवसर लुधियाना कृषि विवि में ये महाबहस आयोजित की जा रही है। इस महाबहस से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें महाबहस की टीजर जारी किया है।
आप ने ये टीजर मैं पंजाब बोदला हूं शीर्षक के साथ जारी किया है। इस टीजर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विरोधी पार्टियों को न्यौता देते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर वीडियो में मुख्यमंत्री मान ये कहते हुए कह रहे हैं कि यह बहस अकेले एस.वाई.एल. पर नहीं बल्कि पंजाब के सभी मुद्दों पर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications