पंजाब चुनाव: जालंधर में केजरीवाल का रोड शो, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया वादा

जालंधर, 15 दिसंबर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महासमर की दहलीज पर खड़े पंजाब में अब 'आप' पूरी शक्ति से जुटी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान 'आप' पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान भी साथ रहे।

CM Arvind Kejriwal in Jalandhar

रोड शो में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर में खेल उद्योग है। अगर कोई हॉकी या क्रिकेट खेलता है तो वह जिस बल्ले या हॉकी से खेलता है वह जालंधर में बना होता है। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो देश की सबसे बड़ी खेल अकादमी जालंधर में बनाएंगे।

इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि हमें पंजाब की खुशी के लिए लड़ाई जीतनी है और मार्च 2022 (विधानसभा चुनाव) में आप सरकार को सत्ता में लाना है। सत्ता में आने पर हम जालंधर में देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाएंगे।

Recommended Video

    Punjab election 2022: Arvind Kejriwal का Jalandhar में रोड शो, ये दो बड़े वादे किए | इंडिया हिंदी

    पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी जमकर प्रचार में जुटी हुई है। वहीं चुनावी रण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जालंधर के श्रीराम चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा भगवान वाल्मिकी चौक होते हुए आंबेडकर चौक तक पूरी हुई।

    तिरंगा यात्रा के दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का एक लंबा दौर देखा हैं, लेकिन अब कोई नहीं चाहता कि वो दौर फिर से वापस आए। यह तिरंगा यात्रा पंजाब के अमन, चैन की यात्रा है। आपको बता दें कि केजरीवाल दो दिनों के पंजाब दौरे पर हैं। दूसरे दिन यानी 16 दिसंबर को वह लंबी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां जनसभा के जरिए बादल परिवार को चुनौती देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+