पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों पर बोले भगवंत मान, शहरी इलाकों में 3 गुना तक बढ़ा वोट प्रतिशत

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को भले ही पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के अंदर उम्मीद के मुताबिक सफलता ना मिली हो, लेकिन शहरी इलाकों में पार्टी का वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है और ये आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के लिए राहत की खबर हो सकती है। गुरुवार को पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शहरी क्षेत्रों में 5 से 5.5 प्रतिशत के आसपास वोट मिला था, लेकिन इस चुनाव में वो वोट प्रतिशत 3 गुना तक बढ़ गया है और यह पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

bhagwant mann

इन सीटों पर बढ़ा वोट प्रतिशत

भगवंत मान ने बताया कि पंजाब के अमलोह, अमृतसर, बाबा बकाला, बंगा, बटाला, दसुया, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, मजीठा, नाभा, पठानकोट, पट्टी, पायल, राजपुरा, समराला और सुजानपुर सहित कई अन्य निकायों में पार्टी के वोट शेयर में 2019 लोकसभा की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है और पार्टी की स्थिति काफी मजबूत हुई है। इससे पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों के लोगों का आम आदमी पार्टी के तरफ झुकाव बढ़ा है। अब पंजाब के गांवों के साथ शहरों के लोग भी आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और पार्टी पर अपना भरोसा जता रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ने से जो उत्साह पार्टी को मिला है, उस उत्साह के साथ ही हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+