आप के सांसद बोले- भाजपा की गुंडागर्दी किसी पार्टी के खिलाफ नहीं देश के खिलाफ
आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया है कि हमारी पार्टी के विधायकों को कॉल आ रहे हैं और उन्हें पैसे का ऑफर दिया जा रहा है। संदीप पाठक ने कहा हर जगह आम आदमी पार्टी के विधायकों को कॉल आ रहे हैं । कह रहे हैं "जो चाहिए बोलो मिल जाएगा, नहीं आये तो तुम्हारी ख़ैर नहीं"।
दिल्ली पंजाब की जनता ने इतनी उम्मीद से केजरीवाल को चुना है , और ये जनता का अधिकार है । भाजपा ये गुंडागर्दी किसी पार्टी से नहीं कर रही है बल्कि देश के साथ द्रोह कर रही है। इसका नुक़सान किसी पार्टी को नहीं है बल्कि देश को होगा। देश को तोड़ने की पहले भी ऐसे कई प्रयास अंग्रेजों, मुग़लों के द्वारा पर इतिहास गवाह है वो सारे प्रयास असफल हुए। भाजपा का भी ये प्रयास असफल होगा। सभी से अनुरोध है अपने देश की संस्कृति और ईश्वर पर भरोसा रखें । जीत सत्य की होगी ।

संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा यह गुंडागर्दी किसी पार्टी के साथ नहीं बल्कि देश के साथ द्रोह कर रही है। इससे किसी एक पार्टी को नुकसान नहीं होगा बल्कि देश को नुकसान होगा। देश को तोड़ने की पहले भी ऐसे कई प्रयास किए गए हैं। अंग्रेजों और मुगलों ने भी यह प्रयास किया था। लेकिन इतिहास गवाह है कि ये सभी प्रयास हमेशा विफल रहे हैं। भाजपा की भी यह कोशिश सफल नहीं होगी।
वहीं इससे पहले संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की बड़ी भूल की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर परिवार में एक केजरीवाल है। दिल्ली के लाखों लोग केजरीवाल के समर्थन में सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के आदेश पर चलती है और आगे भी चलती रहेगी। जितना मजबूत अरविंद केजरीवाल जेल के बाहर थे, उतना ही मजबूत वह जेल के भीतर हैं। भाजपा ने केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। केजरीवाल जहां भी रहेंगे वहीं से सरकार को चलाएंगे। उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications