दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों पर पुलिसिया कार्रवाई की पंजाब "आप" सरकार ने की कड़ी निंदा
Farmers Protest 2.0 Delhi Chalo: अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों की पुलिस के साथ मंगलवार जबरदस्त झड़प हुई। इस झड़प के बाद पंजाब के किसानों का ये आंदोलन विकराल रूप लेता नजर आ रहा है। वहीं पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता की आलोचना की है और पंजाब आप ने इस मुद्दें को बातचीत से सुलझाने का आग्रह किया है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा हम किसानों पर हमलों और अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं, जो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अपने अधिकारों के अंतर्गत हैं।
वित्त मंत्री ने कहा ये हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार की कठोर मानसिकता को दर्शाते हैं। सरकार को किसानों को रचनात्मक बातचीत के लिए बुलाना चाहिए और उनकी मांगों को सुनना चाहिए।
बता दें किसान मार्च सोमवार की शाम किसान यूनियन नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के बीच दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक के आम सहमति नजर नहीं बन पायी जिसके बाद मंगलवार को किसानों का ये आंदोलन आक्रामक रूप ले लिया।
दरअसल, अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों पर पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे, उन्हें रोकने के लिए भाजपा शासित हरियाणा पुलिस ने पंजाब बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए बैराकेटिंग लगाए। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ा।
जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद जमकर झड़पें हुईं, लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस प्रदर्शन में कई किसान भी घायल हुए। वहीं












Click it and Unblock the Notifications