पंजाब आप के मुख्य प्रवक्ता बोले, हम तानाशाही के खिलाफ डटकर लड़ेंगे

पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बिक्रमजीत ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी-सीबीआई के जरिए विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है। आज पंजाब के लोग जब ये सब देखते हैं तो वो सोचने के लिए मजबूर होते हैं। दिल्ली में कई तरह की पहल की गई, ऐसे में उस सरकार को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार लगातार एलजी साहब का दुरुपयोग कर रही है।

वहां बार-बार राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। अगर दिल्ली में ये लोग ये करने में कामयाब हो गए तो बाकि के राज्यों में भी यह लोग ऐसा करेंगे। ऐसे में इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश करनी चाहिए। मैं पंजाब के लोगों से कहना चाहूंगा कि क्या इन लोगों की इस साजिश को कामयाब होने देंगे, कभी नहीं कामयाब होने देंगे।

aap

आप का एक-एक कार्यकर्ता अपने लहू के एक-एक कतरे तक लोकतंत्र के हित के लिए लड़ता रहेगा। आप कार्यकर्ताओ का कहना है कि हम हर जुल्म सितम को देखेंगे, शैतान के बढ़ते कदम देखेंगे। मैं पूरे देश खासकर पंजाब के लोगों से कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र जीवित रहेगा तो लोगों के मत का आधिकार जीवित रहेगा।

लोकतंत्र जीवित रहेगा तो आस रहेगी कि सरकार हमारी सुनवाई करेगी। भाजपा जिस तानाशाही पर चल रही है और देश को एक दल की ओर ले जाना चाहती है, वह राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनी हुई सरकार को हटाना चाह रही है, अगर ऐसा चलता रहेगा तो हम सभी लोग उठ खड़े होंगे और इसे कामयाब नहीं होने देंगे।

आज हर किसी की यह जरूरत है कि लोकतंत्र को बचाना है, लोकतंत्र को मजबूत रखना है। हमें एकजुट होकर भाजपा की चालों का जवाब देना होगा। भाजपा के मंसूबों को फेल करना होगा। मुझे उम्मीद है कि जैसे हमने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, वैसे ही तानाशाही ताकतों के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+